Sunday, August 8, 2010

एंड्रिया :-D

Hi Guys!!!! My first Haasya Kavita!! On public demand!! Hope you like it!
And btw Andrea is our apartment's leasing officer... she's hot ;)

जा रहा था मै तो
एक दो कूदी मारने
उछल कूद  के
पानी में  झंडे गाड़ने


रस्ते में दिखी मुझे
कई  सुन्दर सोणिया
उसमे से एक थी
बहुत प्यारी सी  एंड्रिया

जोर से वो बोली
ए-लड़के किधर जाते हो!!
मन ही  मन मै बोला
हाँ तुम मुझे भाते हो

सवाल से उसके
मै फिर जागा
टूट गया था
बंधन का धागा

चिल्लाके वो  फिर बोली
कौनसा है तुम्हारा अपार्टमेन्ट
मै फिर मन ही मन  बोला
तू ही मेरी  ट्रेन की कम्पार्टमेंट

ना जवाब देने पर
गुस्सा हो गयी एंड्रिया
तो  मै बोल पड़ा
यहीं मै रह  रिया

बोली यहीं कहाँ
गधे  के  बच्चे!
मै  फिर  मन  ही मन बोला
बच्चे मन के सच्चे :D

गुस्से से भरी ज़बान,
बोली अपार्टमेन्ट नंबर तो बताओ!
मै फिर मन ही मन बोला
पहले अपना नंबर तो बताओ!

मार पड़ने वाली ही थी
की मै बोला एंड्रिया
इक्कीस  सौ से हूँ
स्विम्मिंग  करने  जा  रिया

बोली ठीक है
नियम मालूम है?
मै फिर मन ही मन बोला
येही तेरा ग्रूम  है  :D

मै बोला "नहीं"
क्या  स्पेशल रूल है ?
सोचा दूसरों के साथ
तू  तो बड़ी कूल है :P

बोली कूदने से पहले
पहले जाके नहाओ
फिर मन ही मन बोला
चलो तुम भी आ जाओ :D

चलो अब चलते  हैं
शावर में नहाने
फ़ोन करेंगे केजी को
ये  कहानी सुनाने

फिर कूद मै पड़ा
पानी के अन्दर
लोगो को लगा
आ गया पूल में बन्दर

पर कुछ तो लोग कहेंगे
लोगो का काम है कहना
मै  फिर मन ही मन बोला
एंड्रिया मेरे दिल में ही रहना

इधर से उधर
लगा रहा था मै गोते
अपने भरी भरकम
शरीर को ढोते

अचानक से  बिजली गिरी ( हाए )
एंड्रिया आ गयी थी पूल में!
मुरझा हुवा था मै जैसे
जान आ गयी दिल के फूल में!

अब क्या कहू मै उसे
जैसे एक अधभुत जलपरी
बना लूं उसे दुल्हन
गिफ्ट कर दूँ उसे साड़ी ज़री :D

शोट सर्किट कर दिया था उसने
बिजली जैसे 440v की  तार में हो
ताड़ ही रहा था की आवाज़ आई
बेटा पप्पू.. आप कतार में हो..

मै बोला.. लो कल्लो बात..
सपना ही तो देख रहा था
सपने की जगह एंड्रिया थी..
जिसके लिए दिल का दरिया बहा था  ;)

13 comments:

  1. WOFL...that is Wah Wah while rolling on the floor.... :P

    ReplyDelete
  2. hahhaha, mere ko tere sapne mein kuc sachchaai lag rahi hai
    Beta sach bata kya hua hai ... saale ..

    ReplyDelete
  3. sahi hai .. keep it up

    ReplyDelete
  4. refreshingly...raw thoughts............

    ReplyDelete
  5. शादी से पहेले एंड्रिया मेरे भीसपनो में आया करती थी,
    ’कभी ना साथ छोडुंगी’ एसे (सपनेमें भी) सपने दीखलाती थी,
    आज भी साली अक्सर सपनो मे मील जाती है,
    और या तो अपने टकलु पति के या कारनामी बच्चो के किस्से सुनाती है.

    ReplyDelete
  6. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
    कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें

    ReplyDelete
  7. छल कूद के
    पानी में झंडे गाड़ने !
    best of luck groom भईया ! :D

    ReplyDelete
  8. हिन्दी ब्लॉगजगत के स्नेही परिवार में इस नये ब्लॉग का और आपका मैं ई-गुरु राजीव हार्दिक स्वागत करता हूँ.

    मेरी इच्छा है कि आपका यह ब्लॉग सफलता की नई-नई ऊँचाइयों को छुए. यह ब्लॉग प्रेरणादायी और लोकप्रिय बने.

    यदि कोई सहायता चाहिए तो खुलकर पूछें यहाँ सभी आपकी सहायता के लिए तैयार हैं.

    शुभकामनाएं !


    "हिन्दप्रभा" - ( आओ सीखें ब्लॉग बनाना, सजाना और ब्लॉग से कमाना )

    ReplyDelete
  9. आपका लेख पढ़कर हम और अन्य ब्लॉगर्स बार-बार तारीफ़ करना चाहेंगे पर ये वर्ड वेरिफिकेशन (Word Verification) बीच में दीवार बन जाता है.
    आप यदि इसे कृपा करके हटा दें, तो हमारे लिए आपकी तारीफ़ करना आसान हो जायेगा.
    इसके लिए आप अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड (dashboard) में जाएँ, फ़िर settings, फ़िर comments, फ़िर { Show word verification for comments? } नीचे से तीसरा प्रश्न है ,
    उसमें 'yes' पर tick है, उसे आप 'no' कर दें और नीचे का लाल बटन 'save settings' क्लिक कर दें. बस काम हो गया.
    आप भी न, एकदम्मे स्मार्ट हो.
    और भी खेल-तमाशे सीखें सिर्फ़ "हिन्दप्रभा" (Hindprabha) पर.
    यदि फ़िर भी कोई समस्या हो तो यह लेख देखें -


    वर्ड वेरिफिकेशन क्या है और कैसे हटायें ?

    ReplyDelete
  10. ब्‍लागजगत पर आपका स्‍वागत है ।

    किसी भी तरह की तकनीकिक जानकारी के लिये अंतरजाल ब्‍लाग के स्‍वामी अंकुर जी, हिन्‍दी टेक ब्‍लाग के मालिक नवीन जी और ई गुरू राजीव जी से संपर्क करें ।

    ब्‍लाग जगत पर संस्‍कृत की कक्ष्‍या चल रही है ।

    आप भी सादर आमंत्रित हैं,
    http://sanskrit-jeevan.blogspot.com/ पर आकर हमारा मार्गदर्शन करें व अपने सुझाव दें, और अगर हमारा प्रयास पसंद आये तो हमारे फालोअर बनकर संस्‍कृत के प्रसार में अपना योगदान दें ।
    धन्‍यवाद

    ReplyDelete
  11. Tere maan mein itne ladoo phootei ke tu to Groom ban gaya.

    ReplyDelete
  12. Solid Comedy in swimming pool!

    ReplyDelete